ग्राम संपर्क अभियान चलाएगा अ. भा. मजदूर संघ
भोपाल। अखिल भारतीय मजदूर संघ द्वारा दत्तोपंत ठेगंड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष पर पूरे वर्ष चलने वाले कार्यक्रमों के लिये अखिल भारतीय एवं प्रदेश स्तर पर समितियों का गठन किया है। समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन तथा मध्यप्रदेश समारोह समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी बनाये गये हैं। इस समिति में उन सभी सस्ंथाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है जो दत्तोपंत ठेंगड़ी के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई थीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, स्वदेषी जागरण मंच, सामाजिक समरसता मंच, लघु उद्योग भारती, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, सर्वपंथ समादर मंच जैसे प्रमुख संगठनों को इसमें प्रतिनिधित्व दिया गया है। शताब्दी वर्ष के परिप्रेक्ष्य में ठेंगड़ी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर देश के शोषित, पीडि़त, दलित मानव का उत्थाान करने हेतु कार्यकर्ता खड़े करने का सकंल्प लेकर सभी संगठन अपने स्तर पर कार्य खड़ा करेंगे। भारतीय मजदूर संघ अपनी सभी तहसील इकाईयों के माध्यम से गांव-गांव तक संपर्क करेगा। इस क्रम में भारतीय किसान संघ भी 15 दिसम्बर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक 'ग्राम संपर्क अभियान' चलायेगा। जैविक कृषि को लेकर कार्य शालाएँ आयोजित हांगे ी। श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत अनेक संगठनों द्वारा जल-संरक्षण, महिला एवं युवा शक्ति उत्थान के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जहर मुक्त खेती, नशा मुक्त मानव के लिये अभियान चलाये जायेंगे। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, रक्तादान शिविर, स्वदेशी विचार एवं व्यवहार के लिये जन सामान्य से आग्रह जैसी विविध गतिविधियां भी आयोजित होंगी। मध्यप्रदेश में दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी समारोह समिति द्वारा आज मानस भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता सुरेश सोनी ,सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं नाना महाराज तराणेकर संस्थान, इंदौर के अध्यक्ष प्रदीप तराणेकर विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
0 Comments