सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों का धरना
सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों का धरना 28 से सड़क पर
नहीं हुई 6 सूत्रीय मांगों के निराकरण पर कार्रवाई
भोपाल। मध्य प्रदेश सड़क पर निगम के कर्मचारियों की 6 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन अब अपने 28 दिन पूर्ण कर चुका है। उक्त धरना प्रदर्शन धनतेरस के दिन से जारी है। इस दौरान धरने के समर्थन में छत्तीसगढ़ निगम मंडल महासंघ के प्रांत अध्यक्ष संजय सक्सेना ने रायपुर से यहां पहुंचकर भोपाल निगम मुख्यालय धरना स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए धरनाकर्मियों का मार्गदर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य के 22 निगम मंडल कर्मचारियों का समर्थन किया। स्थल पर सक्सेना के साथ सेमी गवर्नमेंट एंप्लाइज फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष अनिल वाजपेई भी उपस्थित रहे। श्री बाजपेई ने बताया कि उन्होंने प्रशासन के जिम्मेदारों से चर्चा कर धरना प्रदर्शन के कारणों से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने समस्या के निराकरण के लिए आश्वस्त किया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बाबत उनके द्वारा सड़क परिवहन कर्मचारी-अधिकारी उत्थान समिति के माध्यम से प्रमुख सचिव परिवहन प्रमुख सचिव, श्रम प्रबंध निदेशक, मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम, श्रम आयुक्त इंदौर, उप श्रम आयुक्त भोपाल, सहायक श्रमायुक्त भोपाल को पत्र जारी कर लंबित वेतन भुगतान नहीं करने की स्थिति में वेतन अधिनियम 1936 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के लिए अवगत कराया है और साथ ही 5 दिसंबर 2019 से संबंध की जानकारी से अवगत कराया है।
0 Comments