Ticker

6/recent/ticker-posts

इनामी कुश्ती का दंगल


10 लाख रू. ईनामी वाली मिट्टी की राष्ट्रीय कुश्ती आगरा में
भोपाल। म.प्र. कुश्ती टीम का चयन 16 दिसम्बर को छोटा नेहरू कुश्ती स्टेडियम में मिट्टी पर किया जाएगा। मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के सचिव सुरेश यादव ने बताया कि आगरा (उ.प्र.) में दिनांक 28  से 29 दिसम्बर तक दो दिवसीय मिट्टी की राष्ट्रीय कुश्ती में मध्यप्रदेश टीम भी जावेगी। विजेता पहलवानों को 10 लाख रूपये के नगद पुरस्कार के साथ गुर्ज व पट्टा भारतीय कुश्ती संघ द्वारा भेंट किया जाएगा। यह स्पर्धा 57, 65, 74, 86, 97. 125 किग्रा.वजन समूह में मिट्टी पर 6 वजन समूह में खेली जाएगी। राज्य कुश्ती का चयन 16 दिसम्बर, 2019 को छोटा नेहरू कुश्ती स्टेडियम, इन्दौर पर प्रातः 10.00 से 11.00 बजे तक वजन एवं दोप. 1.00 बजे से कुश्तियाँ होगी। उक्त कुश्ती को सम्पन्न कराने हेतु कुश्ती फेडरेशन द्वारा उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सर्वश्री ओलम्पियन पप्पू यादव, विक्रम अवार्डी
ओमप्रकाश खत्री, गोविन्द गुर्जर, विकास यादव, धर्मेन्द्र यादव, गौरव आर्य, मनीष नामदेव सम्मिलित है, जो कि प्रदेश के सभी मिट्टी के उत्कृष्ठ पहलवानों का चयन कर दूसरे वर्ष होने जा रही इस भारतीय शैली की मिट्टी की कुश्ती में पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। भारतीय कुश्ती फेडरेशन द्वारा निर्धारित लगातार दूसरे वर्ष मिट्टी की कुश्ती में हर वर्ग के विजेता को हजारों रूपये नगद राशि भेंट की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments