Ticker

6/recent/ticker-posts

फूल सिंह कुशवाह के हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

फूल सिंह कुशवाह के हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी हो एवं परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व सुरक्षा प्रदान की जाए- रघु ठाकुर


भोपाल। देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक व विचारक लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रघु ठाकुर ने भिंड जिले के अमायन में फूल सिंह कुशवाह उम्र 55 वर्ष की अपने खेत की फसल को गायों से रखाने जाते समय उनकी अपराधियों के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे पुलिस के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को डराया धमकाया जा रहा है। देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक और विचारक लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री रघु ठाकुर ने मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया श्री कमलनाथ से मांग की है कि अंचल में घूम रहे गुंडा और अपराधियों पर लगाम लगाई जाए तथा उन पर रासुका लगाई जाकर उनको जिला बदर किया जाए। यह अपराधी तत्व पिछले कुछ समय में कई हत्याएं कर चुके हैं तथा किसानों से लाखों रुपये का गुंडा टेक्स वसूल चुके हैं। इसकी भी जांच हो। साथ ही मृतक फूल सिंह कुशवाह के परिवार को स्थाई सुरक्षा प्रदान की जाए एवं मृतक के निवास पर पांच-एक का गार्ड तैनात किया जाए,  मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा है कि अंचल के अन्य किसानों को भी आत्मरक्षा हेतु बंदूक के लाइसेंस प्रदान किए जाएं। मृतक फूल सिंह कुशवाह की हत्या की जांच हेतु श्री रघु ठाकुर जी ने पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया है इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह यादव अध्यक्ष रहेंगे तथा पार्टी के प्रदेश महासचिव निसार कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता असगर खान, संजीव कुशवाह, सुनील यादव सदस्य रहेंगे। जांच दल अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रघु ठाकुर जी को 10 दिन में सौपेगा।


Post a Comment

0 Comments