Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस लाइन में वार्षिक परेड़...निरीक्षण

पुलिस लाइन में वार्षिक परेड़...निरीक्षण


भोपाल। नेहरू नगर पुलिस लाइन में रविवार सुबह वार्षिक परेड का आयोजन किया गया। परेड़ की सलामी एडीजी भोपाल आदर्श कटियार, डीआईजी इरशाद वली ने ली। परेड के बाद एडीजी, डीआईजी के साथ एसपी नार्थ शैलेंद्र सिंह चौहान, एसपी साउथ संपति उपाध्याय, आरआई विजय दुबे के साथ परेड़ का निरीक्षण किया। एडीजी ने निरीक्षण के दौरान साफ-सुथरी वर्दी नहीं होने पर एक आरक्षक को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा बलवा की स्थिति का
प्रदर्शन किया गया। यहां पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ परीक्षण शिविर भी लगाया गया है। दोपहर बाद एडीजी पुलिस दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याओं
को भी सुनेंगे।


Post a Comment

0 Comments