Ticker

6/recent/ticker-posts

दिल्ली के मॉडल को मप्र में लागू करेगी पार्टी: पंकज सिंह

आप के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 
दिल्ली के मॉडल को मप्र में लागू करेगी पार्टी: पंकज सिंह



भोपाल। प्रदेश की आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पंकज सिंह की नियुक्ति कर दी गई है। यह नियुक्ति पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से मध्य प्रदेश के प्रभारी गोपाल राय द्वारा की गई है। पंकज सिंह पूर्व में संगठन में मुख्य भूमिका निभाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली चुनाव में मप्र के पार्टी सदस्यों के साथ पहुंचकर अहम भूमिका निभाई थी। पंकज सिंह ने कहा है कि वे पार्टी की मजबूती के लिए काम  करेंगे और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मप्र में पार्टी का दिल्ली मॉडल पेश किया जाएगा। दिल्ली में पार्टी की सरकार को बहुमत मिला है, उससे साबित हो गया है कि आप पार्टी अलग तरह की राजनीति करती है। उसने उन सभी वादों को पूरा किया है जो उसने दिल्ली की जनता से किया था। मप्र में पार्टी इसी मॉडल को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी समय में उन्हें जनमत मिलने की पूरी आशा है, कारण है दिल्ली की सरकार का भरोसा जो अन्य प्रदेशों में राजनीति की दिशा बदलने के लिए काफी है।
पंकज ङ्क्षसह की नियुक्ति पर रेहान जाफरी सहित सरफराज खान और अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए उनका जोरदार स्वागत कर बधाई दी है। श्री जाफरी ने कहा कि संगठन पर उनकी बेहतर पकड़ है। उनकी नियुक्ति से पार्टी निकाय चुनाव में मजबूत होकर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम साबित होगी। वे एक कुशल अध्यक्ष बनकर उभरेंगे।  


 


Post a Comment

0 Comments