Ticker

6/recent/ticker-posts

स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर फिलहाल रोक

*प्रदेश में समस्त खेल गतिविधियां  30 अप्रैल तक स्थगित*


नोबेल कोरोना के मद्देनजर खेल विभाग का निर्णय- आदेश जारी


भोपाल:विश्व व्यापी नोबेल कोरोना (covid-19) वायरस संक्रमण के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण श्री व्ही के सिंह द्वारा प्रदेश के समस्त स्टेडियम/ मैदानों पर संचालित खेल गतिविधियां, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं को 30 अप्रैल, 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।इस सिलसिले में आदेश जारी कर समस्त संभागीय /जिला और युवा कल्याण अधिकारी तथा सभी प्रभारी, राज्य खेल अकादमी को  निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।


जारी आदेश के मुताबिक कोरोना (covid-19)  महामारी के  संक्रमण को रोकने के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेन्सिग के पालन को कड़ाई से लागू करने के लिए प्रदेश के समस्त स्टेडियम/ मैदान पर संचालित खेल गतिविधियां, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं को 30 अप्रैल, 2020 तक  बन्द रखा जाए और  निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। 
           उल्लेखनीय है कि  पूर्व में खेल गतिविधियों को स्थगित करने के संबंध में यह अवधि 31 मार्च, 2020 निर्धारित की गई थी जिसे अब 30 अप्रैल, 2020 तक बढ़ा दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments