Ticker

6/recent/ticker-posts

जन विरोधी निर्णय के विरोध में लगाएं काले झंडे: आरिफ  मसूद

त्योहारों पर लॉकडाउन के निर्णय को वापस ले सरकार


 
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा त्योहारों पर लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। हम इस फैसले का पुरजोर विरोध करते हैं। त्योहारों से पहले इस प्रकार का फैसला जनहित में नहीं हो सकता। एक प्रेस वार्ता में विधायक आरिफ  मसूद ने कहा कि सरकार बिना सोचे समझे फैसले ले रही है, जो जनविरोधी है। आम जनता तीन महीनों से आर्थिक तंगी से जूझ रही है और सरकार लगातार लॉकडाउन लगा रही है। धार्मिक त्योहारों से लोगों की आस्था जुड़ी होती है, लेकिन सरकार लगातार लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। कोरोना की लड़ाई में सरकार पूरी तरह फेल हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। सरकार और भाजपा नेताओं को उप चुनाव की चिंता है और इनके नेता भीड़ इक_ा कर कार्यक्रम कर रहे हैं। क्या सरकार को भाजपा नेताओं और मंत्रियों द्वारा जमा की गई भीड़ दिखाई नही देती। सरकार को मजदूरों और गरीबों की चिंता नही है। इससे पहले रमजान और ईद पर लॉकडाउन लगाया गया था। अब एक बार फिर बकराईद और रक्षाबंधन के मौके पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है। कोरोना (कोविड-19) के कारण पहले की जनता आर्थिक मार झेल रही है, इस फैसले से आम जनता और व्यापारी भाईयों को फिर भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से दूरभाष पर मेरी चर्चा हुई है। बकरा ईद पर होने वाली कुर्बानी में किसी भी प्रकार की बाधा ना आए। इस पर यदि आज शाम तक कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो कल दुकानदार, व्यापारी और आमजन प्रमुख चैराहों और घरों पर काले झंडे लगा कर सरकार के त्योहारों पर लॉकडाउन के फैसले का विरोध करेगी। 


Post a Comment

0 Comments