कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है मास्क
रोको टोको अभियान चलाकर दे रहे जागरूकता का संदेश
भोपाल। कोरोना से बचने के लिए मास्क अनिवार्य है। शहर के लोग मास्क का पाबंदी के साथ इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सार्वजनिक स्थलों पर इसका प्रयोग करें। यह हमें कोविड-19 जैसी बीमारी से बचने और देश को सुरक्षित रखने के लिए अहम है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे पहले और और दूसरों को इसके इस्तेमाल का संदेश दें।
इसी संदेश के साथ निर्भया वीमेन गु्रप इन दिनों रोको-टोको अभियान को लेकर सड़कों पर है। जिला प्रशासन भोपाल के साथ मिलकर कोरोना से बचने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल शहर के डिपो चौराहे, बोगदापुल, लाल परेड एवं गांधी नगर चौराहे पर मुहिम चलाकर मास्क के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। उनका मानना है कि इससे हमारे शहर की जनता मास्क का इस्तेमाल बड़ी पाबंदी करने केा लेकर जागरूक होगी, ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो सके। निर्भया ग्रुप की डारेक्टर श्रीमती समर खान ने बताया कि प्रशासन की यह मंशा है कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक जन-मानस को जोड़ा जाय ताकि सब मिलकर जागरूकता फैलाने में मदद करे। यही निर्भया ग्रुप का भी उद्देश्य है। उनके वॉलिंटियर्स मास्क नहीं लगाने वाले हर व्यक्ति को टोकेंगे और उसे यह याद दिलाएंगे। साथ ही उन्हें बताएंगे कि मास्क लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि शहर के 22 चेकिंग पॉइंट्स पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस मुहिम में निर्भया गु्रप के सैय्यद ईशान हुसैन, निशा लोधी, निधि, अरशद, निदा ने मेहनत के साथ भरी गर्मी में इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
0 Comments