Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना से मुक्ति के लिए कर्मचारी संघ का अनुष्ठान 

मुख्य संरक्षक विश्वास सारंग और कर्मचारियों के लिए मंत्र जाप



भोपाल। प्रदेश के मंत्रियों पर भी कोरोना (कोविड-19) की महामारी का प्रकोप जारी है। हाउसिंग बोर्ड और मंडल के कई कर्मचारी और शासन के वरिष्ठ मंत्री भी इसकी जद में आ चुके हैं। इसकी रोकथाम के लिए अब हाउसिंग बोर्ड अधिकारी-कर्मचारी संघ ने अनुष्ठान का सहारा लिया है। संघ ने अयोध्या नगर के श्री हनुमान मंदिर में संकट मोचन हनुमान चालीसा पाठ कराया है। पाठ में कोरोना जैसी महामारी से संघ के संरक्षक विश्वास सारंग और अन्य की मुक्ति के लिए जाप का आयोजन किया। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बलवन्त सिंह रघुवंशी ने बताया कि भारत से कोरोना की मुक्ति और संघ के मुख्य सरंक्षक के स्वास्थ्य लाभ के लिये यह आयोजन कराया गया। इसके साथ-साथ पूरे भारतवर्ष को इससे मुक्ति मिले इसके लिए विशेष प्रार्थना भी की गई। अनुष्ठान में मन्दिर के महंत पण्डित गोविंद शास्त्री,  कर्मचारी संघ महामंत्री प्रहलाद श्रीवास्तव, एनके पाठकर, एस गुप्ता, अनिल शर्मा, पीएन पंत, आरएस यादव, महाराज सिंह गोइल, सन्तोष अहिरवार, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, आरआर पाण्डेय, सुनील असाटी, एल राजपूत, दशरथ लोधी, रामेश्वर रघुवंशी, सुरेश रंघुवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments