सेल्फ डिफेंस : प्रशिक्षण के लिए जोड़े भारत के 500 खिलाड़ी
भोपाल\ खेलों के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और जरूरी एहतियाती कदम उठाने के बाद चुनिंदा खिलाडिय़ों को ही इसमें प्रवेश दिया जा सका है। ऐसे में अधिक तर खिलाडिय़ों को ऑनलाइन प्रशिक्षण की सुविधा खेल संघों द्वारा दी जा रही है। इसके अंर्तगत ऑनलाइन कार्यक्रम को प्रतियोगितानुमा बनाने के लिए मिक्स मार्शल आर्ट और उर्मिल शिक्षण समिति ने प्रतियोगिता के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत भी की है। प्रतियोगिता विश्वामित्र अवार्डी और एशियन कराते चैंपियनशिप और भारतीय टीम के कोच शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। इसमें पूरे भारत से लगभग 500 खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं। खास यह है कि इस सेल्फ डिफेंस में कोरोना जैसे विषय को भी शामिल किया गया है। प्रशिक्षण में इससे बचने के लिए खिलाडिय़ों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
डब्ल्यूकेएफ के नियमों पर आधारित है प्रतियोगिता
आयोजनकर्ता ब्रजगोपाल सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता वल्र्ड कराते फेडरेशन के नियमों पर आधारित है। इसमें पूरी पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए विशेष तकनीक अपानई जा रही है। बता दें कि इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी एक खास कोर्ड से लैस है। निर्णायकों के वाट्सएप गु्र्रप पर भेजे जाने वाली जानकारी और खेल प्रदर्शन को केवल कोड से ही पहचाना जा सकता है। इससे निर्णय में पूरी पारदर्शिता बनी रहती है।
कोविड-वेलफेयर में दी राशि
कोविड वेलफेयर कराते स्पर्धा के जरिए खिलाडिय़ों ने महामारी से निपटने के लिए सरकार को राशि उपलब्ध कराई है। स्पर्धा में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों के रजिस्टे्रशन फीस के नाम पर जुटाई गई राशि को राहत कोष में जमा कराया गया है। आयोजकों ने बताया कि समाज कल्याण जैसी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए खिलाडिय़ों को इस कार्यक्रम के जरिए जागरूक किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य संक्रमण से खुद को बचाए रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में शामिल योग और शारीरिक अभ्यास पर जोर देना था। साथ ही खिलाडिय़ों को समझाया गया कि किस प्रकार देश के हर नागरिक देश के प्रति जिम्मेदार बन सकता है। इसके साथ ही राहत कोष बनाया गया था।
प्रदेश के खिलाडिय़ों का 10 स्वर्ण सहित 31 मेडल पर कब्जा
कोविड-19 वेलफेयर कराते चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण सहित कुल 31 मैडलों पर कब्जा जमाया है। भोपाल के पलाश समाधिया, वैभव कापसे, अनादि चौहान, आर्या चौधरी, ओएशी चक्रवर्ती ने गोल्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।
0 Comments