Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री परशुराम इंटरनेशनल प्रदेश कार्यकारिणी प्रतिनिधियों बैठक

स्वस्थ रहें, मस्त रहें का संदेश देने वाली संस्था की सराहना



भोपाल। इंटरनेशनल श्री परशुराम प्रदेश कार्यकारिणीं के प्रतिनिधियों की बैठक सड़क परिवहन निगम शिव मंदिर मुख्यालय भोपाल पर आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा संगठन के बायलाज अनुसार संगठनों के उद्देश्य को पूरा करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कोरोनावायरस से सुरक्षा व सावधानी पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही विदिशा की सामाजिक संस्था के सतेन्द्र मिश्रा के कार्यों की प्रशंसा की गई, जिन्होंने बैठके दौरान सदस्यों को मास्क उपलब्ध कराए। उल्लेखनीय हो कि संस्था द्वारा कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क का वितरण नि: शुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा संस्था आमजन को स्वस्थ रहें मस्त रहें का संदेश भी दे रही है, जिसमें उनके साथी कौशल किशोर तिवारी उनका साथ दे रहें हैं। चर्चा उपरांत आगामी बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई गई। उक्त सूची के आधार पर जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।  बैठक में अनिल बाजपेई, श्याम बाबू मिश्रा, श्याम सुंदर शर्मा, सरोज दुबे, आशा शर्मा, कुसुम मिश्रा, कल्पना शुक्ला, डॉ. प्रशांत पांडे, कौशल कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 



Post a Comment

0 Comments