महिला सशक्तिकरण के लिए
तेजस्विनी बनाएगा महिलाओं को आत्मनिर्भर
भोपाल। महिलाओं को कमजोर नहीं, बल्कि सशक्त बनाना है। इस परिकल्पना के साथ केएमआर स्पोट्र्स ने महिलाओं के लिए नई पहल की है। रातीबड़ रोड पर गीतांजलि पेट्रोल पंप, बाल भारती स्कूल के समीप स्थापित किए गए फिटनेस क्लब की यही विशेषता है। यहां खुला तेजस्विनी द फिटनेस डेस्टिनी फिटनेस सेंटर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष योगदान देने जा रहा है। सेंटर पर आधुनिक उपकरण महिलाओं के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा कार्डियो एक्टिविटी, जुम्बा एरोबिक्स, डाइट कंसल्टेशन, योग सेशंस इत्यादि महिलाओं को यहां नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
महिला सशक्तिकरण के लिए छोटा सा योगदान : आरडी झा
संचालक आरडी झा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक छोटा सा योगदान है। महिलाओं के लिए समर्पित तेजस्विनी द फिटनेस डेस्टिनी फिटनेस सेंटर का उद्घाटन भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल की क्षेत्रीय निदेशक मंजुश्री दयानन्द द्वारा किया गया है। मंजुश्री दयानन्द स्वयं स्पोट्र्स अथॉरिटी सेंटर से जुड़ी हैं। केएमआर स्पोट्र्स खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास करता रहा है। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए अब उसका यह प्रयास सराहनीय है।
फिट इंडिया मिशन स्वस्थ नारी, सशक्त नारी का ध्येय : मंजुश्री
साई की निदेशक ने सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह हमारे प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन को कामयाबी तक ले जाना है। यही हमारे प्रयासों का ध्येय है। तेजस्विनी फिटनेस सेंटर विशेष तौर पर केवल महिलाओं के लिए संचालित होगा, जो अपने-आप में पहला सेंटर होगा। यहां स्वस्थ नारी, सशक्त नारी की अवधारणा को पूर्ण होता देखा जा सकेगा।
0 Comments