निर्भया महिला स्वाधार गृह ने लिया संकल्प
महिलाओं के लिए चलाएंगे जागरूकता अभियान, बांटे जाएंगे अवॉर्ड
भोपाल। 2012 के दिल्ली निर्भया काण्ड को देश भूला नहीं है। निर्भया वीमेन ग्रुप इसके लिए कई वर्षों से अलग-अलग आयोजन कर बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। देश का शर्मसार कर देने वाली उक्त घटना को आज कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन निर्भय गु्रप अपना कर्तव्य नहीं भूला। उक्त बातें मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति विकास एवं कल्याण समिति के सहयोग से निर्भया महिला स्वाधार गृह के चार बंगला प्रोफेसर कालोनी, भोपाल के प्रांगण में एक श्रद्धांजली सभा के दौरान कही गईं। मौका था महिलाओं के अधिकार के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने वाली संस्था में श्रृद्धांजली सभा का जहां समाज सेविका डॉली अलोक शर्मा, संस्था की सचिव रश्मि मनु व्यास, अध्यक्ष शेर अफजल खान, निर्भया स्वाधार होम की डायरेक्टर समर खान, मेजबान की डारेक्टर एवं समाजसेविका श्रीमती मूबश्शिरा खान, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं निर्भया की ब्रांड एम्बेसेडर नीतू शर्मा, डॉ पूनम चंदानी और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती हबीबा खान मौजूद थे।
बेटियों की सुरक्षा के लिए लिया संकल्प
निर्भया स्वाधार गृह कि डारेक्टर समर खान ने कहा कि निर्भया की घटना के बाद जागरूकता आई है, लेकिन अब भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें तालीम और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना होगी। इसके लिए जागरूकता फैलानी होगी ताकि अधिक से अधिक बेटियां घरों से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि हालांकि अब बेटियां और उनके परिजन खुलकर अपराधों के खिलाफ लडऩे के लिए आगे आए हैं, लेकिन समाज की कुरीतियां अब भी कायम हैं। यहीं कारण है कि बेटियां अब भी छेडख़ानी और दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। इसे रोकने के लिए हमारा सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है। हम संकल्प लेंगे कि हर जरूरतमंद बेटी कि आवाज बनेंगे। इस मौके पर श्रीमती डॉली शर्मा ने कहा कि 16 दिसंबर की वो रात दोहराई नहीं जाएगी। संस्था के अध्यक्ष शेर अफजल खान ने कहा कि आज निर्भया की आठवीं बरसी पर अब इसे चेतना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
0 Comments