*निगम मंडल कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु जो संघर्ष होगा उसमें लघु वेतन कर्मचारी संघ का भी विशेष सहयोग उपलब्ध रहेगा*
___________________
लघु वेतन कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष बने महेंद्र शर्मा
कर्मचारियों की समस्या के निदान के लिए किए जाएंगे प्रयास : बाजपेई
भोपाल। दमोह में लघु वेतन कर्मचारी संगठन के त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में निगम मंडल समन्वय संगठन, सेमी गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन, एमपी एग्रो सड़क परिवहन निगम ईपीएफ पेंशन 1995 के प्रतिनिधि अनिल वाजपेई चंद्रशेखर परसाई श्याम सुंदर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस मौके पर महेंद्र शर्मा को निर्विरोध लघु वेतन कर्मचारी संगठन का प्रांत अध्यक्ष चुना गया।
सम्मेलन में मौजूद उपस्थित प्रतिनिधियों ने महेंद्र शर्मा एवं उनके संगठन के सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में मंच से अनिल वाजपेई ने अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि विशेषकर निगम मंडलों के कर्मचारी एवं लघु वेतन संगठन से जुड़े हुए कर्मचारियों की समस्या के लिए जो भी प्रयास किए जाएंगे वह महेंद्र शर्मा लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष के विशेष सहयोग के साथ किए जाएंगे !
0 Comments