Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉकी वैलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने मुईन

हॉकी वैलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने मुईन
भोपाल/ मध्य प्रदेश मास्टर्स हॉकी वैलफेयर एसोसिएशन के निर्वाचन में अंर्तराष्ट्रीय हॉकी टेक्निकल अम्पायर मुईन उद्दीन कुरैशी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश की यह कमेटी हॉकी खिलाडिय़ों के वेलफेयर के लिए काम करेगी। साथ ही हॉकी के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन के लिए अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम चलाने का काम करेगी ताकि हॉकी में देश की गििरमा को बरकरार रखा जा सके। मुईनउद्दीन ने इस मौके पर कहा कि वे इस पद की गरिमा के अनुरूप सेवा भाव से काम करेंगे और अपनी कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ अंजाम देने का काम करेंगे। एसोसिएशन में अंर्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ को प्रदेश उपाध्यक्ष, नेशनल हॉकी अम्पायर तबरेज शेर खान को प्रदेश सचिव, नेशनल हॉकी अम्पायर फिरोज दाद को प्रदेश कोषाध्यक्ष, नेशनल हॉकी खिलाड़ी जावेद रशीद को प्रदेश संयुक्त सचिव, नेशनल हॉकी अम्पायर इम्तियाज उद्दीन, ओवेस एशेर खान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। प्रथम एजीएम में पूरे मध्यप्रदेश के मास्टर्स हॉकी वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments