कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने थामा आप हाथ
कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन में जुटे हजारों
भोपाल/सीधी राजनीति की मंडी में नेताओं का खेमा बदलना आम बात है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह की उपस्थित में कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारियों ने दल बल के साथ आप का दामन थाम लिया। इसमें मुख्य रूप से श्रवण सिंह चौहान, शशिकांत मिश्रा, धर्मेंद्र द्विवेदी, अब्दुल मो. कलाम, राजेश कुशवाहा सहित लगभग 2 दर्जन से ज्यादा साथियों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।
नेताओं की यह खेमेबाजी ऐसे समय में ही रही है जब कांग्रेस का कुनबा पहले ही बिखराव की हालत में है। अब सीधी में नगर पालिका, नगर परिषद, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले इस खेमेबाजी से कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। दूसरी तरफ आप ने अपनी जड़े जमाने के लिए भी कोशिश शुरू कर दी है।
इस मौके पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पंकज सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि उनके साथ अन्य दलों से आप में शामिल जनसेवकों को भी अहसास हो चुका है कि जिस तरह से अन्य पार्टियों ने देश का बेड़ा गर्क किया है उसका विकल्प सिर्फ आप पार्टी है। यह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नीयत और कार्यशेली को देखकर भी कहा जा सकता है।
केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस भ्रष्टाचार में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी । देश में लगातार बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। सरकारें नेता खरीद रही हैं। दोनों ही लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने का काम कर रही है। उन्हें पार्टी हित दिख रहा है लेकिन जनहित में कोई काम नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि अब मध्यप्रदेश की जनता का तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की तरफ रुझान दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने जो काम करके दिखाया है वह भारत ही नहीं पूरे विश्व में आदर्श उदाहरण बन गया है। सत्ता नहीं अब देश की व्यवस्था बदलना के लिए आम आदमी पार्टी की जरूरत है।
आज की बैठक में उपस्थित:-
रीवा संभाग के अध्यक्ष अमित सिंह, मध्य प्रदेश की उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल, मध्य प्रदेश के प्रवचन रामचरण सोनी, सीधी जिले के जिला अध्यक्ष इंजीनियर विवेक सोनी, लाखन सिह, सिंगरौली जिले के जिला अध्यक्ष राजेश सोनी, सिंगरौली जिले के संगठन मंत्री कर्णराज सिंह चौहान, सिंगरौली जिले के कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर विश्वकरमा, मार्कंडेय रावत, यूथ विंग अध्यक्ष राजन अग्रहरि, विद्या चरण शुक्ला, जिला सचिव एवं आम आदमी पार्टी सीधी जिले की चारों विधानसभाओं से आए हुए जिला कार्यकारिणी विधानसभा और आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments