Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉकी भोपाल ने बढ़ाया हाथ

 केंसर से जूझ रहे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अब्बासी की मदद के लिए हॉकी भोपाल ने बढ़ाया हाथ

जन्मदिन के मौके पर सौंपा सहयाेग राशि का चेक


भोपाल। पिछले कई महीनों से केंसर बीमारी से जूझ रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भोपाल के सलीम अब्बासी को हॉकी भोपाल ने रविवार को उनके जन्मदिन के मौके पर 51 हजार रुपए की सहयोग राशि चेक के माध्यम से सौंपी। हॉकी भोपाल के महासचिव ओलंपियन जलालउद्दीन रिजवी ने हॉकी भोपाल के अन्य पदाधिकारीगणों की मौजूदगी में 51 हजार रुपए की राशि का चेक पूर्व खिलाड़ी को इलाज के लिए सौंपते हुए उनका हौसला बढ़ाया। ओलंपियन रिजवी ने जानकारी दी कि अब्बासी कई दिनों से इस बीमारी से पीड़ित हैं और उनके दो आपरेशन हो चुके हैं, जबकि एक बाकी है। हॉकी भोपाल के प्रेसीडेंट नबाव रजा ने कहा कि हमारा उदेश्य है कि हम इस तरह से हम समाज में किसी परेशानी से जूझ रहे अपने साथियों का सहयोग करके उनका दुख बांटने की कोशिश करेंे। वही सेवा निवृत डीजी एवं खेल प्रेमी एमडब्ल्यू अंसारी व मप्र भाजपा के सचिव राहुल कोरव ने हॉकी भोपाल ने शहर के खेल प्रेमियों और लोगाें से गुहार लगाई की इस दिग्गज खिलाड़ी को आगे बढ़कर मदद करें। साथ ही हॉकी भोपाल प्रेसीडेंट नबाब रजा, वाइस प्रसीडेंट सईदउल्लाह, फिरोज खान, एम अफाक और एम अमीन ने भी पूर्व खिलाड़ी के लिए लोगों से सहयोग और जल्दी ठीक होने के लिए कामना की है।

Post a Comment

0 Comments